प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की स्नातक (यूजी) मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय एवं उसके संबद्ध कालेजों को नीट यूजी-2026 का परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण बदलाव करना पड़ना है। तीन मई को प्रस्तावित बीए और बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा अब 21 मई को होगी। वहीं तीन मई को प्रस्तावित बीए द्वितीय वर्ष और बीएससी द्वितीय वर्ष के विभिन्न प्रश्नपत्रों की परीक्षा 19 मई को होगी। विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...