नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने केंद्र सरकार से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए जरूरी मिनिमम नीट यूजी क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को कम करने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया है कि नीट यूजी काउंसलिंग के तीन राउंड के बाद देश में 4000 से अधिक मेडिकल सीटें खाली पड़ी हैं, जिससे देश के हेल्थकेयर सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस साल भी क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को कम करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी केंद्र सरकार ने खाली मेडिकल सीटों को देखते हुए ऐसी राहत दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए अपने पत्र में सांसद ने कहा कि इस साल क्वालीफाइंग कट-ऑफ का बहुत अधिक होना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा NE...