लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।यूपी नीट यूजी-2026-27 की काउंसलिंग प्रक्रिया से 69 अभ्यर्थियों को डिबार घोषित कर दिया गया है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के यह अभ्यर्थी इस साल काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। इनमें दो श्रेणी के अध्यर्थी शामिल हैं। पहले वे जिन्हें स्ट्रे वैकेंसी राउंड से सीट आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लिया। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 51 है, जिसमें 38 एमबीबीएस और 13 बीडीएस के हैं। इन्हें काउंसलिंग से डिबार किए जाने के साथ ही इनकी धरोहर राशि भी जब्त कर ली गई है।वहीं दूसरी श्रेणी उन अभ्यर्थियों की है, जिन्होंने काउंसलिंग के दौरान प्रदेश के राजकीय और निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश ले लिया। यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: MCC ने खोली चॉइस फिलिंग, आपके राज्य में क्या चल रहा है दाखिले का ह...