नीट यूजी : बायोलॉजी ने जगाई आस, फिजिक्स में छूटे पसीने
फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। जिले के चार केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली इस परीक्षा में कुल 98.47 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 24 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों से जब छात्र बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखी। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्य से मध्यम स्तर का बताया। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवालों ने जरूर उलझाया, लेकिन केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सीधे सवालों ने अच्छे स्कोर की उम्मीद जगा दी है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर की गई सख्त सुरक्षा और जांच व्यवस्था की भी छात्रों ने तारीफ की। जिले के चारों परीक्षा केंद्रों पर कुल 1567 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 24 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.