नीट-यूजी: सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, पहली बार लगेगा जैमर
शाहजहांपुर, जून 21 -- जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर रविवार सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, जिससे परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य वायरलेस संचार उपकरण काम नहीं करेंगे। प्रशासन ने पहले ही परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जबकि अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा。 यह भी पढ़ें- NEET Re-Exam 2026: नीट री-एग्जाम आज, परीक्षा केंद्र में क्या लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.