नीट में 439 अंक, नाना ने लड़ी आजादी की लड़ाई, बिहार की लड़की ने MBBS में मांगा यूपी एमपी जैसा आरक्षण, कोर्ट से झटका
पटना, नवम्बर 3 -- पटना हाईकोर्ट ने नीट यूजी की काउंसिलिंग में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति हरीश कुमार की एकलपीठ ने श्रुति सिंह की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला दिया। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार ने एमबीबीएस डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को आरक्षण देने का कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया है। ऐसे में कोर्ट आवेदिका के पक्ष में कोई सकारात्मक आदेश नहीं दे सकता। वहीं कोर्ट को बताया गया कि आवेदिका ने नीट यूजी 2026 में 720 में से 439 अंक हासिल किया है। उसे ऑल इंडिया रैंक 1,88,791 और कैटेगरी रैंक 22,781 मिला है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2-2 फीसदी और मध्य प्रदेश में 3 फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.