वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 15 -- देहरादून में एमबीबीएस की सरकारी सीटों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे से दाखिला पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने के मामले की जांच में सामने आया कि नीट परीक्षा में महज 234 अंक पाने वाली स्वाति को श्रीनगर कॉलेज मिला था। जबकि, परी को हल्द्वानी, खुशी को श्रीनगर और तृप्ति को हरिद्वार कॉलेज आवंटित किया गया था। नीट परीक्षा में खुशी को 301, परी को 338 और तृप्ति को 400 अंक मिले थे। इनकी रैंक 27 हजार से लेकर 88 हजार तक थी। पुलिस का कहना है कि इन विद्यार्थियों ने नीट में आवेदन के दौरान जो दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, अब उनको मंगाकर जांच की जाएगी। इसके जरिए पुलिस इन तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास करेगी।फर्जीवाड़ा करने में चार छात्राओं समेत पांच पर केस दर्ज फर्जीवाड़ा करने में चार छात्राओं समेत पांच लोगों पर सोमवार को मुक...