हजारीबाग, जुलाई 21 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के होनहार छात्र नगवां गांव के रहने वाले संजीत कुमार, पिता स्वर्गीय मंटू मेहता ने नीट 2026 की कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर गांव के साथ पूरे हजारीबाग जिले का गौरव बढ़ाया है। संजीत ने परीक्षा में 666 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 644 हासिल की है। संजीत की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को लेकर लोगों ने इसे कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया है।संजीत के पिता स्व मिंटू प्रसाद मेहता वर्षों पूर्व एक एक्सीडेंट में अपने जान गवां बैठे तब से मां शीला देवी हजारीबाग में ही प्राइवेट नौकरी कर परिवार को चलाया और अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाई। यह भी पढ़ें- इन्फिनिटी लर्न के छात्र NEET UG 2026 के परिणामों के बाद देश के...