मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीट में सॉल्वर गैंग को लेकर मुजफ्फरपुर फिर से सुर्खियों में है। वहीं, पुराने मामलों की पड़ताल से स्पष्ट हुआ है कि डीएवी स्कूल मालीघाट में बने सेंटर से दो साल पूर्व धराए सॉल्वर गैंग के खिलाफ मिठनपुरा पुलिस अब तक जांच पूरी नहीं कर सकी है। आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार है। मामले में पांच मई 2024 को मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके 730 दिन बीत जाने के बाद भी केस पेंडिंग लिस्ट में है। हालांकि, मुख्यालय का निर्देश है कि नए कानून के तहत गंभीर मामलों में 300 दिनों के अंदर जांच व कार्रवाई पूरी कर ली जाए।

चार्जशीट की स्थिति चार्जशीट नहीं होने के कारण मामले में कोर्ट में मुकदमा शुरू नहीं हो सका है। मामले में दो आरोपित जोधपुर एम्स के एमबीबीएस छात्र राजस्थान के हु...