शामली, जुलाई 18 -- शामली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शहर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक और उच्च परसेंटाइल हासिल कर मेडिकल शिक्षा की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा सौम्यता मित्तल ने 720 में से 608 अंक प्राप्त कर 99.60 परसेंटाइल हासिल की। वहीं लक्ष्य मंगल ने 604 अंक (99.55 परसेंटाइल) और केशव वर्मा ने 600 अंक (99.49 परसेंटाइल) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इसके अलावा राधिका गर्ग, कीर्ति मोगा, आराधना पुरी और शुभी गोयल ने भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- नीट-यूजी 2026 में जेनिशिस क्लॉसेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन विद्यालय प्रबंधन के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर...