नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- राजस्थान में खाली बचीं एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा। अभ्यर्थी ug.neetrajasthan.com/home पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है। ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच होगी। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अक्टूबर 2026 को आएगा। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1, 2 और 3 में भरी गई पुरानी चॉइस निरस्त कर दी गई हैं। स्ट्रे राउंड में भाग लेने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को नई चॉइस भरना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आवंटित सीट पर जॉइन न करने की स्थिति में जमा सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाएगी।प्राइवेट में एमबीबीएस की 1039 सीटें खाली, बीडीएस फुल राजस्थान में नीट यूजी काउंसलिंग क...