बलिया, जुलाई 17 -- नगरा। क्षेत्र के डुमाडाड़ गांव निवासी डॉ. राजाराम यादव के पुत्र अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 650 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ अभिषेक ने ऑल इंडिया रैंक 1397 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगरा के जनता इंटर कालेज से वर्ष 2024 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अभिषेक ने कोटा में रहकर नीट की तैयारी शुरू की। उन्हें तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल हुई है। अभिषेक की इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही सतत अध्ययन को दिया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : नीट में सफल आशुतोष ने बढ़ाया प्रतापगंज का मान यह भी पढ़ें- पहले प्रयास में नीट पास कर रमन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान यह भी पढ़ें- मॉक टेस्ट में कम ...