गढ़वा, जुलाई 20 -- मेराल, प्रतिनिधि। एसडी मेमोरियल एकेडमी में सोमवार को नीट की परीक्षा में 534 अंक प्राप्त करने वाले छात्र लातदाग गांव निवासी मनीष यादव को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने मनीष को डायरी और पेन दे कर सम्मानित किया। विदित हो कि मनीष साधारण किसान परिवार से होने के बाद भी अपने परिश्रम के बल पर प्रथम प्रयास में ही 534 अंक लाकर नीट की परीक्षा पास की। मनीष ने नर्सरी से सातवीं क्लास तक की पढ़ाई एसडी मेमोरियल एकेडमी से की। पढ़ाई को लेकर शुरू से ही वह काफी गंभीर था। मौके पर निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि परिस्थिति चाहे कुछ भी हो दृढ़ संकल्पित होकर परिश्रम करने वाले विद्यार्थी अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेते हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नीट में मनीष की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल उसका...