शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- शाहजहांपुर। नीट-यूजी 2026 के परिणाम में जिले के कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडिकल शिक्षा की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। सफल छात्रों में जयेश प्रताप सिंह, मोहम्मद मसान उल्लाह खान, उमर नकीब, मोहम्मद मुकीम, खुशहाली और मुजम्मिम खान शामिल हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासित तैयारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और मॉक टेस्ट ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन विद्यार्थियों ने आकाश इंस्टीट्यूट शाहजहांपुर से तैयारी की थी। शाखा निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें...