नीट में चीट: वाराणसी में पकड़ाया था बड़ा नेटवर्क, चार साल से ठंडे बस्ते में पूरा मामला
वाराणसी, मई 14 -- पेपर लीक होने के बाद नीट-2026 रद हो गया है। अभ्यर्थियों को अगली तारीख का इंतजार है। ऐसा नहीं कि प्रतियोगी परीक्षा में पहली बार सेंधमारी की गई। इससे पहले भी कई बार 'धंधेबाज' इसकी पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा चुके हैं। सितंबर, 2021 में वाराणसी में नीट-यूजी के केंद्र पर साल्वर की गिरफ्तारी के बाद बड़े देशस्तर पर बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। प्रकरण में 42 गिरफ्तारियां हुईं लेकिन वर्ष 2022 के बाद से पूरा मामला ठंडे बस्ते में है। अफसरों की मॉनीटरिंग न के बराबर है। नतीजा, सरगना समेत सारे आरोपी जमानत पर जेल के बाहर हैं। अंदेशा है कि वे फिर से 'धंधे' से जुड़ गए हैं। सारनाथ में 12 सितंबर, 2021 को सरायमोहाना स्थित स्कूल नीट-यूजी का केंद्र था। परीक्षा के दौरान क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस ने त्रिपुरा की हिना विश्वास की जगह परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.