हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 14 -- यूपी के बस्ती की एक छात्रा की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित बर्रोहिया गांव निवासिनी एक छात्रा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पहली बार नीट में छात्रा को अच्छा अंक मिलने का भरोसा था। दोबारा आयोजित नीट के ठीक पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। जैसे-तैसे परीक्षा दी और अंक भी कम आया जिससे वह निराश थी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ती चली गई। उसे इलाज के लिए लखनऊ में ले जाया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बर्रोहिया निवासी कांशीराम पटेल बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती विकास खंड रुधौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया में है। उनकी पत्नी माधुरी पटेल विकास खंड बनकटी के बर्रोहिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। ...