नीट में ओम ने सफलता प्राप्त कर माता-पिता के सपनों को किया साकार
बोकारो, जुलाई 24 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के बुंडू गांव निवासी रंजीत कुमार जायसवाल व गायत्री देवी के के पुत्र ओम जायसवाल ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बुंडू पंचायत का नाम रोशन किया है। ओम जायसवाल ने ऑल इंडिया रैंक 8000 प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय परिचय दिया है। ओम ने अपनी सभी शिक्षा डीएवी जनवृत 4 से पूरी की। अपनी सफलता पर ओम ने कहा कि उनका लक्ष्य एमबीबीएस की पढ़ाई कर एक योग्य चिकित्सक बनना है, ताकि समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की बेहतर सेवा कर सकें। ओम के पिता रंजीत कुमार जायसवाल एक दिव्यांग व्यक्ति होने के बावजूद अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में पीछे नही हटे तथा माता गायत्री देवी गृहणी हैं। इन दोनों की इच्छा थी कि बेटा चिकित्सक बन गरीब गुरबों की सेवा करें।ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.