रिषिकेष, मई 14 -- नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में हुई लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। एनएसयूआई कार्यकर्ता गुरुवार को दून तिराहे पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन का केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव और युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, फूंका पुतला नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में ...