धनबाद, मई 22 -- डीजल, पेट्रोल, गैस की कीमतों में वृद्धि, महंगाई व नीट पेपर लीक के खिलाफ गुरुवार को भाकपा माले धनबाद जिला कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि संयम और मितव्ययिता बरतने के नाम पर मोदी सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीति की भारी नाकामियों का बोझ आम जनता पर थोपा जा रहा है। ईंधन बचाओ बयान के कुछ दिनों बाद ही पेट्रोल-डीजल की कीमत दो-दो बार बढ़ाई गई। ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ रही है। जरूरी चीजों की कीमत आसमान छूने लगी है। अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि लोगों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने पीएम व डीवीसी प्रबंधन का पुतला फूंका नीट पेपर लीक से छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिला में पानी-बिजली की कटौती से लोगों का जीना मुह...