नई दिल्ली, जुलाई 21 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दो टूक कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि नीट पेपर लीक मामले में सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दोषियों को यथासंभव कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। ताकि ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ नजीर पेश करने वाली कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने 'धुरंधर' शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए 'धुरंधर' वकीलों की पूरी टीम को मैदान में उतार दिया गया है। यह भी पढ़ें- युवाओं ...