मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरनग। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितताओं और परीक्षार्थियों की समस्याओं को लेकर विरोध की आंच अब जिले तक पहुंच चुकी है। शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम डीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई है। शनिवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका सुबह से चला उनका धरना दोपहर तक जारी रहे...