छपरा, जुलाई 29 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध के दौरान हुई बंदी और तोड़फोड़ के मामलों में गिरफ्तार सभी 76 आरोपितों की रिहाई का आदेश छपरा व्यवहार न्यायालय ने जारी किया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह ने बिहार सरकार के महाधिवक्ता एवं सारण के जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में यह आदेश पारित किया। सरकार की ओर से लोक अभियोजक सर्वजीत ओझा ने न्यायालय को बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को रिहा करने का निर्णय लिया है। इसके आधार पर न्यायालय से बंदियों की रिहाई का अनुरोध किया गया। मामले में छपरा नगर थाना कांड संख्या 634/26 में 30, कांड संख्या 638/26 में 37 तथा कांड संख्या 639/26 में 9 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे। यह भी पढ़ें- 4 महीने से रूस में मोहम्मद सदाकत, बिहार पुलिस ने छात्र आंद...