शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से नगर निगम चौराहे तक करीब 50 महिलाओं ने मार्च निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन में सीमा राधा भीटोली, जितेंद्र मिश्रा, सीमा गौतम, परवीन, तबस्सुम, खुशनुमा, शहजादी समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर युवा कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका यह भी पढ़ें- पेपर लीक, अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...