सीतामढ़ी, जुलाई 26 -- शिवहर। नीट पेपर लीक मामले की जांच व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर दुसरे दिन शनिवार को शिवहर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़े युवाओं तथा छात्रों ने नगर के जीरोमाइल चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। उन लोगों का कहना था कि दोषियों पर कठोर कारवाई हो। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो। प्रदर्शनकारियों ने जीरोमाइल चौक के पास मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन करने अंदर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका हालांकि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और मुस्तैद थी। भीम आ...