विकासनगर, जून 20 -- हरीश कंडारी नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर निशाना साधा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशोर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच एवं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक से उनकी मेहनत, समय और भविष्य पर गहरा आघात पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने शि...