देहरादून, जून 20 -- हरीश कंडारी विकासनगर। जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं को लेकर शनिवार को विकासनगर स्थित तिलक भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशोर ने केंद्र सरकार और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांगप्रेस वार्ता का उद्देश्य प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संजय किशोर ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक उनकी मेहनत, समय और भविष्य पर गहरा आघात पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता ...