बागेश्वर, मई 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व हुए प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन मेहनत और आर्थिक परेशानियों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्श...