शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित धांधली की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई। संगठन ने परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने की अपील की। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू पाठक, रजनीश मिश्रा, कुलदीप सिंह चौहान, सुमित त्रिवेदी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय...