नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी प्रह्लाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत आठ जुलाई तक बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों को उनकी पूर्व न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद अवकाशकालीन न्यायाधीश रुचि अग्रवाल असरानी की अदालत के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए दोनों को आठ जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इस मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले अदालत ने आरोपी यश यादव को नीट की पुनः परीक्षा में शामिल होने और अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति दी थी। वहीं, अदालत ने आरोपी मनीषा वाघमारे की नियमित जमानत याचिक...