घाटशिला, मई 19 -- बहरागोड़ा।झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने नीट परीक्षा पेपर लीक और उसे रद्द किए जाने को केंद्र सरकार व परीक्षा तंत्र की बड़ी नाकामी बताते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि इस संगठित अपराध के कारण देश के 22-23 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में आ गया है और प्रति छात्र 50,000 रुपया के औसत खर्च के हिसाब से गरीब परिवारों व देश के 12,000 करोड़ से अधिक बर्बाद हो चुके हैं, जिससे छात्र मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। डॉ. षड़ंगी ने आरोप लगाया कि आज 80% फैसले सिर्फ पीएमओ ले रहा है और मंत्री महज आदेशपाल बनकर रह गए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार की साख बचाने के लिए नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने एन. टी...