गया, जुलाई 25 -- बिहार बंद के समर्थन में छात्रों ने शनिवार को डोभी-चतरा मोड़ पर जीटी रोड को करीब एक घंटे तक जाम रखा। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवाईए) के संयुक्त आह्वान पर सैकड़ों छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों में विभिन्न तरह के स्लोगन लिखे तख्तियां लिए केंद्र सरकार व शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डोभी-चतरा मोड़ पर जीटी रोड के दोनों लेन और चतरा रोड पर करीब पांच किलो मीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में लग...