अयोध्या, जुलाई 25 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके चलते कुछ देर के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोर, चढ़ावा चोर" और "जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है" जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- पिता NDA सरकार में मंत्री, बेटी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में नारेबाजी करती दिखी! स्थिति को देखते हुए गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर...