समस्तीपुर, जुलाई 25 -- समस्तीपुर। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई व लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को समस्तीपुर में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटेल मैदान गोलंबर से मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर घंटों प्रदर्शन व नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हो रहा है। उनका आरोप था कि दूर-दराज से छात्र भारी परेशानियां झेलकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द हो जाती हैं, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।प्रदर्शनकारियों यह भी पढ़ें- प्रश्न प...