रुद्रपुर, मई 13 -- खटीमा, संवाददाता। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में बुधवार को खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व भुवन कापड़ी ने किया। प्रदर्शन के दौरान भुवन कापड़ी ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं कठिन मेहनत कर अपने भविष्य के सपने संजोते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। यह भी पढ़ें- सीयूईटी केंद्र आवंटन व नीट पेपर लीक के विरोध में एआईडीएसओ का प्रदर्शन...