फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- कायमगंज, संवाददाता। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वकीलों ने नीट परीक्षा का पर्चा लीक होने पर विरोध दर्ज किया। अधिवक्ताओं ने छात्रों की मांगों पर तत्काल निर्णय लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा नीट पर्चा लीक की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार तत्काल वार्ता करे तथा परीक्षा में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने कहा शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा परीक्षा से आहत छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग उठाई।उन्होंने यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की बार...