चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- चक्रधरपुर। दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक के विरुद्ध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन की चिंगारी चक्रधरपुर तक भी पहुंच गई है। बुधवार को चक्रधरपुर वन विश्रामागर में छात्र एवं युवाओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें यह तय किया गया है 25 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे चक्रधरपुर के कारमेल स्कूल चौक से अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय तक छात्र अधिकार रैली किया जाएगा। रैली में सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों, शिक्षाविदों और आम जनता को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रैली के समापन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad ...