नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी के आह्वान पर नीट पेपर लीक मामले के विरोध में रांची में गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला गया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि के नेतृत्व और रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खलखो की अध्यक्षता में जुलूस निकाला गया। प्रदेश कार्यालय कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध प्रदर्शन में केंद्र सरकार और संबंधित जांच एजेंसियों की विफलता के खिलाफ नारेबाजी की गई। सदस्यों ने पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सनी, प्रदेश सचिव हिमांशु राय, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव नारायण, प्रदेश महासचिव जय बारी, जिला उपाध्यक्ष आरिफ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.