संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नीट पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हर बार नीट की परीक्षा में कोई न कोई गड़बड़ी हो रही है। इसके अलावा अन्य परीक्षाओं में अक्सर इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर संकट गहरा रहा है। तैयारी करने वाले मेधावी बच्चे परेशान हो जा रहे हैं। पेपर लीक होने के बाद उनका मनोबल गिरता है। दुबारा परीक्षा देने पर आर्थिक के साथ ही मानसिक नुकसान भी होता है। सरकार को इसको लेकर बेहद गम्भीर होने जरूरत है। ऐसा कहना है जिले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का。 यह भी पढ़ें- मई के सभी रविवार बुक, कैसे होगी NEET की दोबारा परीक्षा? आ गई नई मुश्किलशिक्षकों की राय एचआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने कहा कि पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रव...