लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ। शहर के हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक, बेकाबू महंगाई, बेरोजगारी और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सपा मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बयान जारी कर आरोप लगाया है कि युवा विंग के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें सड़क पर घसीटा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, कई नेता हाउस अरेस्ट इस बर्बर कार्रवाई में कई नौजवानों को चोटें भी आ...