नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस का कैंडल मार्च
कोडरमा, जुलाई 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकालकर सत्याग्रह अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे झुमरी तिलैया के जवाहर टॉकीज (कला मंदिर) से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी। प्रकाश रजक ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का कैंडल मार्च व टावर पर सत्याग्रह आज प्रश्नपत्र लीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.