वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ आक्रामक सपाई सोमवार को पुलिस सख्ती के कारण बीएचयू के सिंहद्वार पर जुट नहीं सके। यह भी पढ़ें- छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ विरोध मार्चप्रदर्शन का प्रयास हालांकि पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने की पुरजोर कोशिश की। उन्हें रोके जाने से इलाके में कुछ देर तनावपूर्ण स्थिति रही लेकिन सुरक्षाबलों ने नियंत्रण बनाए रखा। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नरिया से सपाइयों का जुलूस बीएचयू की ओर बढ़ा। इसका नेतृत्व महानगर महासचिव योगेंद्र यादव कर रहे थे। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए वे कुछ ही दूर पहुंचे होंगे कि पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। वे नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ सिंहद्वार पर जुटना चाहते थे। पुलिस की सख्ती का विरोध करते हुए कुछ कार्यकर्ताओं न...