छपरा, जून 20 -- फोटो 4 शनिवार को महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ नगरपालिका चौक पर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी छपरा, एक संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ शनिवार को नगर पालिका चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में-कांग्रेसविरोध मार्च का आयोजन इससे पहले कांग्रेस भवन से विरोध मार्च निकाला गया जो थाना चौक होते हुए नगरपालिका चौक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय कर रहे थे। राष्ट्रीय युवा कांग्र...