औरंगाबाद, जुलाई 4 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को नवीनगर प्रखंड कार्यालय पर पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतान सिंह ने किया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा अयोध्या राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो गया है और छात्र-छात्राओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, ज...