नीट पेपर की सुरक्षा में लापरवाही पर दिया धरना
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नॉर्थ बिहार फिलाटेलिक सोसाइटी के द्वारा जिला समाहरणालय धरना स्थल पर मंगलवार को धरना दिया गया। इसका नेतृत्व कर रहे सोसाइटी के अध्यक्ष आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने आरोप लगाया कि नीट पुनर्परीक्षा के बाद संबंधित सामग्री को खुले बक्से में मोतिहारी व अन्य जगहों से पटना हवाई अड्डे तक ले जाया गया। इसके अलावा पहले से ही विभागीय भर्ती में दागी अधिकारी को इसके परिवहन की जवाबदेही सौंप दी गई थी। पूरे मामले में पीएमजी उत्तरी डाक परिमंडल सहित अन्य सभी वरीय अधिकारियों की भूमिकी की उच्च स्तरीय जांच हो। धरना के बाद उन्होंने इससे संबंधित एक ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.