आरा, जून 19 -- -कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक -परीक्षा में दो हजार 559 अभ्यर्थी होंगे शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं हो, इसके लिए व्यापक कदम उठाया गया है। आगामी 21 जून को आयोजित परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को जिला प्रशासन दंडाधिकारियों-पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। समाहरणालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कई दिशा निर्देश दिए गए। परीक्षा की गाइड लाइन से अधिकारियों को अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- नीट यूजी की पुनर्परीक्षा कल, जिले में बनाये गये आठ परीक्षा केंद्रबैठक की अध्यक्षता ब्रीफिंग की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और पुलिस अधी...