हिंदुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 9 -- नीट पीजी के रिजल्ट के आधार पर बिहार समेत देशभर के मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने पहले चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया। काउंसलिंग 12 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी के माध्यम से कुल 1421 सीटों पर दाखिला होगा। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 773 और निजी मेडिकल कॉलेजों की 659 सीटें शामिल हैं।21 तक कर सकेंगे पंजीयन पहले चरण के लिए सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 से 12 अक्तूबर तक होगा। इसके बाद 12 से 21 अक्तूबर तक अभ्यर्थी पंजीयन और शुल्क भुगतान कर सकेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 21 अक्त्तूबर निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पू...