बोकारो, जुलाई 17 -- नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी का शेड्यूल के अुनसार नीट पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने को लेकर परीक्षार्थी 21 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। जबकि यह नीट पीजी की परीक्षा 30 अगस्त को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास नेशनल मेडिकल कमीशन या स्टेट मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री/प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट और स्थायी या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। एक साल की रोटेटरी इंटर्नशिप 31 मार्च तक पूरी होनी चाहिए। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने इस बार नीट पीजी के नियम सख्त किए हैं। पिछले वर्षों में पेपर लीक, सेंटर फिक्सिंग और डमी कैंडिडेट जैसे मामलों को देखते हुए ये बदलाव किए गए हैं। पहले आओ पहले पाओं नियम खत्म पहले जल्दी आवेद...