नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को याचिका दाखिल कर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा करीब ढाई हजार उन छात्रों के लिए दोबारा से नीट-पीजी-2026 आयोजित करने को चुनौती दी गई है जो पहले परीक्षा नहीं दे पाए थे। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में कहा गया कि कुछ छात्रों के लिए दोबारा से परीक्षा आयोजित करना, सुप्रीम कोर्ट के पहले के फैसले का उल्लंघन है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने इस पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया। पीठ ने कहा कि चूंकि नीट से जुड़े सभी मामले जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ समक्ष सुनवाई हो रही है, इसलिए इस मामले का उल्लेख भी उसी पीठ के समक्ष करें। यह ...