बिजनौर, सितम्बर 28 -- हाजी अल्लाह दिया अंसारी फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे नीट परीक्षा पास करने वाले 12 विद्यार्थियों को भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नीट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्र रत्न महात्मा विदुर ब्रदरहुड अवार्ड से नगर के कई सम्भ्रांत नागरिकों को सम्मानित किया गया। हल्दौर रोड़ स्थित बैंकेट हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति साहू सुधीर कुमार अग्रवाल रहे। संस्था की ओर से अतिथियों ने 12 नीट पास करने वाले विद्यार्थियों को अवार्ड ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष एवं आयोजक जियाउल हसन अंसारी, सह-आयोजक डॉ. शशांक भूषण गौतम ने संबोधित किया। गायक अक्षय चौधरी ने बिजनौरी गीतों की प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। समाजसेवी अमन कुमार अग्रवाल ...