मुंगेर, अगस्त 1 -- तारापुर,निज संवाददाता। शकुनी चौधरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शुभम सौरभ शर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभम ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 23,056 तथा कैटेगरी रैंक 11,020 प्राप्त की है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शुभम को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर अमृता चौधरी ने शुभम को बधाई देते हुए कहा,शुभम सौरभ ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह उसकी कठिन मेहनत, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...